Virat Kohli First Century: आज ही के दिन पहली बार गूंजा था विराट कोहली का नाम

By Nilesh K Sumani

Published on:

Follow Us
Virat Kohli First Century

अगर आप विराट कोहली के फैन हैं। तोह आपको पता होगा की आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा था। यही वह पारी थी। जिसने आने वाले वर्षों में एक महान क्रिकेटर की नींव रखी।

16 साल पहले साल 2009 में एक युवा बल्लेबाज ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यही से Virat Kohli First Century की ऐतिहासिक कहानी शुरू होती है।

विराट कोहली का पहला इंटरनेशनल शतक कब लगा?

24 दिसंबर 2009… यह तारीख विराट कोहली के करियर की सबसे अहम तारीखों में से एक है। इसी दिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था। जो विराट कोहली के फैंस को यादगर पल था। यह मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। खास बात यह रही कि विराट कोहली का पहला शतक रन चेज के दौरान आया।  जो आगे चलकर उन्हें “चेज मास्टर” बनाने की पहचान बना।

किस टीम के खिलाफ आया Virat Kohli First Century?

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था। यह सीरीज का चौथा वनडे मैच था। जहा श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए और भारत के सामने 316 रन का बड़ा लक्ष्य रखदिया था। शुरुआती झटकों के बाद भारत की स्थिति कमजोर नजर आ रही थी। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट हो चुके थे। ऐसे मुश्किल हालात में नंबर चार पर आए विराट कोहली ने जिम्मेदारी संभाली और एक नया इतिहास बना दिया था।

पहली सेंचुरी में कैसी रही विराट कोहली की पारी?

विराट कोहली ने बेहद संयम और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की सरुआत की थी। उन्होंने 114 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए थे।

Virat Kohli First Century
Virat Kohli First Century

इस शानदार पारी में:

  1. 11 चौके
  2. 1 छक्का

शामिल था। यही वह पारी थी जिसने साबित कर दिया कि यह खिलाड़ी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की रीढ़ बनने वाला है। Virat Kohli First Century ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी थी।

गौतम गंभीर के साथ ऐतिहासिक साझेदारी

इस मैच में विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। गंभीर ने 150 रनों की जबरदस्त पारी भी खेली थी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई थी।  जिसने भारत को जीत की ओर पहुंचा दिया था। इस साझेदारी को आज भी भारतीय वनडे क्रिकेट की यादगार पारियों में गिना जाता है।

भारत ने कैसे जीता था यह मुकाबला?

भारत ने 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के हीरो गौतम गंभीर और विराट कोहली रहे है। लेकिन खास चर्चा में रहा Virat Kohli First Century, जिसने भविष्य के सुपरस्टार की झलक दिखा दी थी।

विराट कोहली के नाम अब तक कितने शतक हैं?

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 84 शतक लगाए हैं।

  • वनडे: 53 शतक
  • टेस्ट: 30 शतक
  • T20 इंटरनेशनल: 1 शतक

साल 2023 में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। फिलहाल विराट कोहली भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आ रहे हैं।

Conclusion

Virat Kohli First Century सिर्फ एक शतक नहीं था। बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत थी। 24 दिसंबर 2009 को खेली गई वह पारी आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। इसी शतक ने विराट कोहली को आत्मविश्वास दिया और आगे चलकर वह क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

FAQs Virat Kohli First Century:

Q1. विराट कोहली का पहला इंटरनेशनल शतक कब लगा था?

विराट कोहली ने 24 दिसंबर 2009 को अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था। और अपने इंटरनॅशनल करियर की पहली सतक है। 

Q2. Virat Kohli First Century किस टीम के खिलाफ आया था?

यह शतक विराट कोहलिने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में आया था।

Q3. विराट कोहली ने पहली सेंचुरी में कितने रन बनाए थे?

उन्होंने 114 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। जोकि श्रीलंका के खिलाफ था। 

Q4. क्या विराट कोहली अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं?

फिलहाल विराट कोहली भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। और अब विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे। जोकि डोमेस्ट्रिक क्रिकेट मैच है। 

अगर आपको ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, मोबाइल्स और गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट और विश्वसनीय खबरें पसंद हैं, तो TazzaBuzz को फॉलो करना न भूलें। आपको स्पोर्ट न्यूज़ पढ़ना है तो Cricketifly पर विजिट करे। और एंटरटेंटमेंट न्यूज़ के लिए Bollywoodbroker पर विजिट करे।

Disclaimer

यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध क्रिकेट आंकड़ों पर आधारित है। आंकड़ों में समय के साथ बदलाव संभव है। यह कंटेंट केवल सूचना देने के उद्देश्य से लिखा गया है।

Nilesh K Sumani

Nilesh K Sumani is a successful blog writer. which hosts multiple websites. In which he has achieved mastery. Multiple websites are like this. Sport news, tech news, unique gadgets, online earning, local news, automobile news, and finesse news besides handle youtube channel, Facebook page, and Instagram page. In which his fan following is very good

#

Leave a Comment