Virat Kohli Networth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘किंग कोहली’, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए लेते हैं करीब 11 करोड़ रुपये
Virat Kohli भारतीय क्रिकेट जगत के एक चर्चित नाम ही नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन और निवेशक भी हैं। क्रिकेट के मैदान से बाहर भी उनका साम्राज्य काफी फैला हुआ है। हाल ही में 23 फरवरी, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक के साथ विराट ने एक बार फिर साबित किया कि वे क्रिकेट के ‘किंग’ हैं। तो आइए जानते हैं विराट कोहली की कुल संपत्ति, उनके कमाई के प्रमुख स्रोत और उनकी शानदार लाइफस्टाइल के बारे में।
1. Virat Kohli की क्रिकेट से कमाई
Virat Kohli भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के A+ कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं। जिससे उन्हें सालाना ₹7 करोड़ मिलते हैं। इसके अतिरिक्त वे हर अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए अलग-अलग फीस भी प्राप्त करते हैं:
टेस्ट मैच: | ₹15 लाख |
वनडे मैच: | ₹6 लाख |
टी-20 मैच: | ₹3 लाख |
Virat Kohli इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़े हुए हैं। जहां उन्हें प्रत्येक सीजन के लिए ₹15 करोड़ मिलते हैं।
2. ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से कमाई
Virat Kohli की लोकप्रियता के कारण कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं। वे निम्नलिखित प्रमुख ब्रांड्स का प्रचार करते हैं:
- मान्यवर
- एमपीएल
- पेप्सी
- फिलिप्स
- फास्टट्रैक
- बूस्ट
- ऑडी
- एमआरएफ
- हीरो मोटोकॉर्प
- वाल्वोलिन
- Puma
ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए विराट कोहली ₹5 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
3. सोशल मीडिया से कमाई
Virat Kohli सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर जहां उनके 260 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी उनकी कमाई लाखों में है:
- इंस्टाग्राम पोस्ट: ₹6-11 करोड़ प्रति पोस्ट
- ट्विटर और फेसबुक: इनसे भी विराट को मोटी कमाई होती है।
4. कंपनियों में निवेश और व्यापार
Virat Kohli ने कई कंपनियों में निवेश किया है। जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है। उनकी प्रमुख निवेश कंपनियां:
- Blue Tribe – प्लांट बेस्ड फूड कंपनी
- Chisel Fitness – फिटनेस चेन
- Nueva – हाई-एंड रेस्टोरेंट
- Galactus Funware Technology Pvt. Ltd – गेमिंग कंपनी
- Sport Convo – स्पोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
- Digit Insurance – इंश्योरेंस स्टार्टअप
इसके अलावा, विराट कोहली “Wrogn” ब्रांड के को-फाउंडर भी हैं। जो युवाओं के बीच एक बेहद लोकप्रिय फैशन ब्रांड है।
5. रियल एस्टेट में Virat Kohli का निवेश
Virat Kohli ने देशभर में कई महंगी प्रॉपर्टी खरीदी हैं:
- गुरुग्राम में बंगला: ₹80 करोड़
- मुंबई में प्रॉपर्टी: ₹34 करोड़
- अलीबाग में दो प्रॉपर्टी: ₹20 करोड़
6. Virat Kohli का लग्जरी कार कलेक्शन
Virat Kohli की लाइफस्टाइल बेहद शानदार है, जिसमें कई लग्जरी कारें शामिल हैं:
- Audi Q7: ₹80 लाख
- Audi RS5: ₹1.1 करोड़
- Audi R8 LMX: ₹2.97 करोड़
- Audi A8L W12 Quattro: ₹1.98 करोड़
- Land Rover Vogue: ₹2.26 करोड़
- Bentley Continental GT: ₹3 करोड़
- Bentley Flying Spur: ₹3.4 करोड़
7. Virat Kohli की कुल संपत्ति
Virat Kohli Net Worth ₹1046 करोड़ (लगभग 127 मिलियन डॉलर) के आसपास है। उनके आय के स्रोत:
- सालाना कमाई: ₹150 करोड़
- मासिक कमाई: ₹12.5 करोड़
- ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई: ₹100 करोड़+
- क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट से कमाई: ₹7 करोड़ (सालाना)
8. टैक्स में योगदान
विराट कोहली देश के सबसे बड़े करदाताओं में भी शामिल हैं। 2024 में उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में ₹66 करोड़ जमा किए, जो उन्हें सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले क्रिकेटरों में शामिल करता है।
FAQs – विराट कोहली की नेट वर्थ और लाइफस्टाइल
विराट कोहली की कुल संपत्ति कितनी है?
Virat Kohli NetWorth लगभग ₹1046 करोड़ (127 मिलियन डॉलर) है। जो क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश और बिजनेस वेंचर्स से अर्जित की गई है।
Virat Kohli कितने पैसे इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लेते हैं?
Virat Kohli एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए ₹6 करोड़ से ₹11 करोड़ तक चार्ज करते हैं। जो उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।
Virat Kohli की सालाना कमाई कितनी है?
विराट कोहली की सालाना कमाई ₹150 करोड़ के आसपास है, जिसमें क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली आय शामिल है।
Virat Kohli कौन-कौन से ब्रांड एंडोर्स करते हैं?
विराट कोहली प्रमुख ब्रांड्स जैसे Manyavar, Mpl, Pepsi, Audi, Puma, Hero Motocorp, और MRF का प्रचार करते हैं।
Virat Kohli के पास कौन सी लग्जरी कारें हैं?
विराट कोहली के कार कलेक्शन में Audi Q7, Audi RS5, Bentley Continental GT, और Land Rover Vogue जैसी हाई-एंड कारें शामिल हैं।
(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से है। इसमें शामिल सभी आंकड़े विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं और इनकी सटीकता की कोई गारंटी नहीं है। वित्तीय आंकड़े समय के साथ बदल सकते हैं।)
Nice kaka 😜
Super Hero Hiro Virat Kohli