Longest six in cricket 2025 : २०२५ में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे लंबे छक्के? एक ने तोह बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Nilesh K Sumani

Published on:

Follow Us
Longest six in cricket 2025

क्रिकेट फैंस के लिए मैदान पर जब गेंद हवा में उड़ती है और सीधे स्टेडियम के बाहर जा गिरती है। तो वह पल हमेशा यादगार और दिलो में बसा जाता है। साल 2025 में भी क्रिकेट के हर मूवमेंट में छक्कों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली।
इसी बीच एक ऐसा छक्का भी लगा जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों की टॉप लिस्ट में जगह भी बना ली है। Longest six in cricket 2025 अब सिर्फ चर्चा नहीं बल्कि रिकॉर्ड बुक का हिस्सा बन चुका है।

2025 के सिक्सर किंग: इस साल छक्कों ने मचाया धमाल

टी20 इंटरनेशनल से लेकर वनडे और आईपीएल तक 2025 में बल्लेबाजों ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बल्कि कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी बनाये है। हालांकि, इस साल सिर्फ दो ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने इतने लंबे छक्के लगाए कि उनका नाम सीधे क्रिकेट इतिहास के टॉप-15 सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में भी दर्ज हो गया है। और उन्हें फैंस भी चाहने लगे है। इनमें से एक बल्लेबाज ने तो सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद को टॉप-3 में शामिल भी कर लिया है।

टिम डेविड ने रचा इतिहास, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने 2025 में ऐसा छक्का लगाया था। जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया था। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में होबार्ट के मैदान पर टिम डेविड ने 129 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। जिसकी वजह से उन्हों ने इतिहास बनाया है। और फैंस को उनका दीवाना भी बनाया था। यह छक्का अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे लंबा छक्का बन चुका है। Longest six in cricket 2025 का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड टिम डेविड के नाम दर्ज हो गया है। जिनसे फैन भी बढे है।

13 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ टूट गया:

इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम था।  जिन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 127 मीटर का छक्का लगाया था। गुप्टिल का यह रिकॉर्ड करीब 13 साल तक कायम रहा। लेकिन 2025 में टिम डेविड ने इसे तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। और इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज कर लिया। अब टिम डेविड क्रिकेट इतिहास के तीसरे सबसे लंबे छक्के के मालिक बन चुके हैं।

Longest six in cricket 2025
Longest six in cricket 2025

अब भी दो खिलाड़ी हैं टिम डेविड से आगे:

हालांकि 129 मीटर का छक्का ऐतिहासिक है। लेकिन क्रिकेट के इतिहास में अब भी दो बल्लेबाज ऐसे हैं। जिनके रिकॉर्ड टिम डेविड से आगे हैं:

रैंकखिलाड़ीछक्के की लंबाईफॉर्मेट
1शाहिद अफरीदी153 मीटरवनडे (2013)
2ब्रेट ली130 मीटरटेस्ट (2005)
3टिम डेविड129 मीटरT20I (2025)

2025 का दूसरा सबसे लंबा छक्का: शिवम दुबे का धमाका:

2025 में दूसरा सबसे लंबा छक्का भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के बल्ले से निकला था। दिलचस्प बात यह है कि शिवम दुबे ने यह छक्का उसी मुकाबले में लगाया था। जिसमें टिम डेविड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। होबार्ट में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच में शिवम दुबे ने एडम ज़म्पा की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। जो सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा था। इसके साथ ही वह क्रिकेट के इतिहास टॉप-15 सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए थे।

टॉप-15 सबसे लंबे छक्कों में कितने भारतीय?:

अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक लगाए गए 15 सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो इसमें चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं:

खिलाड़ीछक्के की लंबाईरैंक
युवराज सिंह119 मीटर8
एमएस धोनी118 मीटर9
शिवम दुबे117 मीटर11
रोहित शर्मा108 मीटर14

निष्कर्ष (Conclusion)

साल 2025 छक्कों के लिहाज से क्रिकेट इतिहास का बेहद खास साल बन गया है। जहां टिम डेविड ने 129 मीटर के छक्के के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं शिवम दुबे ने भारत की ओर से इस लिस्ट में मजबूती से जगह बनाई। Longest six in cricket 2025 ने यह साबित कर दिया कि आधुनिक क्रिकेट में ताकत और टाइमिंग का स्तर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

FAQs – Longest six in cricket 2025 :

Q1. 2025 में सबसे लंबा छक्का किसने लगाया?

ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने 129 मीटर का छक्का लगाकर 2025 का सबसे लंबा छक्का लगाया।

Q2. क्या टिम डेविड का छक्का T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड है?

हां, यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। जोकि वर्ड रिकॉर्ड भी है।


Q3. 2025 का दूसरा सबसे लंबा छक्का किसके नाम है?

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम है। जिन्होंने 117 मीटर का छक्का लगाया था।

Q4. क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया है?

शाहिद अफरीदी ने 2013 में 153 मीटर का छक्का लगाया था। जो अब तक का सबसे लंबा छक्का है।

Q5. Longest six in cricket 2025 क्यों खास है?

क्योंकि इसमें नया टी20I वर्ल्ड रिकॉर्ड बना और 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

यह लेख सार्वजनिक मैच डेटा, मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक क्रिकेट आंकड़ों पर आधारित है। छक्कों की लंबाई मापने के तरीके और रिकॉर्ड्स में समय के साथ अपडेट संभव है। यह कंटेंट केवल सूचना और न्यूज़ उद्देश्य से लिखा गया है।

अगर आपको ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, मोबाइल्स और गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट और विश्वसनीय खबरें पसंद हैं, तो TazzaBuzz को फॉलो करना न भूलें। आपको स्पोर्ट न्यूज़ पढ़ना है तो Cricketifly पर विजिट करे। और एंटरटेंटमेंट न्यूज़ के लिए Bollywoodbroker पर विजिट करे।

Nilesh K Sumani

Nilesh K Sumani is a successful blog writer. which hosts multiple websites. In which he has achieved mastery. Multiple websites are like this. Sport news, tech news, unique gadgets, online earning, local news, automobile news, and finesse news besides handle youtube channel, Facebook page, and Instagram page. In which his fan following is very good

#

Leave a Comment